पटना-पूर्णिया समेत बिहार में मैट्रिक पास को 10 हजार देती है सरकार

न्यूज डेस्क: पटना-पूर्णिया समेत बिहार में फस्ट डिवीजन से मैट्रिक पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दी जाती हैं । ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को प्रोत्साहन के लिए 10 हजार देती हैं। 

खबर के अनुसार  फस्ट डिविजन से 10वीं पास करने पर छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। जबकि अनसूचित जाति और अनसूचित जनजाति के विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन से भी मैट्रिक पास करते हैं तो उन्हें 8 हजार दिया जाता हैं।

मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना की सबसे अच्छी बात यह है की इसका लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को कही जानें की ज़रूरत नहीं पड़ती हैं। इसके लिए बस ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होता हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

आवेदन करने के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, 10वीं मार्क सीट, बैंक खाता, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि।

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट : https://https//biharonlineportal.com/mukhyamantri-balak-balika-protsahan-yojana/

0 comments:

Post a Comment