सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटन के नजरिए से कानपुर को अच्छा शहर माना गया हैं। दुनिया के 40 देशों की लिस्ट में कानपुर को 11वें स्थान पर रखा गया हैं। शहरियों की मित्रता, पर्यटन स्थल, पर्यटकों से अपनत्व के आधार पर ये रिपोर्ट जारी की गई हैं।
आपको बता दें की जिन शहरों को दुनिया के टॉप 40 में जगह दी गई हैं। उन शहरों में रहन-सहन, बेहतर खान-पान, लोगों का मित्रता व्यवहार और कार्य क्षमता शामिल हैं। इसमें कानपुर के दुनियाभर में 11वां जबकि भारत में पहला स्थान मिला हैं।
वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर पुर्तगाल का लिस्बन शहर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर स्पेन का बार्सिलोना शहर हैं। तीसरे नंबर पर ग्रीस का एथेंस शहर, चौथे नंबर पर इटली का रोम शहर, पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी, छठे नंबर पर स्पेन का मैड्रिड, सातवे नंबर पर कनाडा का टोरंटो, आठवे नंबर पर सैन जोस, नौवें नंबर पर तुर्किए का इस्ताम्बुल और दसवें नंबर पर थाईलैंड का बैंकॉक शहर हैं।

0 comments:
Post a Comment