खबर के अनुसार सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6.4 मिमी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2.3 मिमी बारिश हुई हैं। जबकि सबसे ज्यादा बारिश 66 मिमी बहराइच में हुई। वहीं मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं।
आपको बता दें की आज उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी जारी की गई हैं।
वहीं बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ओलावृष्टि को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया हैं। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई हैं। साथ ही साथ किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment