कानपुर, उन्नाव, अमरोहा, संभल, बदायूं समेत 20 जिलों को जोड़ेगा दो नए एक्सप्रेस-वे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा हैं। केंद्र के सहयोग से उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जिससे यूपी के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

एक रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में बन रहे दो नए एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की दिशा बदल जाएगी। खास कर गंगा एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश के 12 जिले एक साथ जुड़ जाएंगे। जबकि गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे से नौ जिले आपस में जुड़ेंगे। 

बता दें की इन दोनों एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में उद्योग लगाना आसान हो जायेगा। साथ ही साथ इससे अधिक मात्रा में निवेश आएंगे। वहीं लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा तथा इन जिलों के विकास में तेजी आएगी। 

गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे : बता दें की गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड कारिडोर 380 किमी लम्‍बा  होगा जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और कानपुर से होकर गुजरेगा।

गंगा-एक्सप्रेस-वे : दरअसल गंगा एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा होगा जो उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। इसकी निर्माण तेजी से हो रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment