लखनऊ, उन्नाव, बारबंकी समेत इन जिलों के टोल दरों में बढ़ोत्तरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने लखनऊ, उन्नाव, बारबंकी समेत कई जिलों के टोल दरों में बढ़ोत्तरी कर दी हैं। 

खबर के अनुसार इन जिलों में मौजूद टोल प्लाजा पर लोगों को अब पहले से ज्यादा शुल्क देने होंगे। एक अप्रैल 2023 से बढ़ी हुई दरें लागू कर दी जाएगी। इसको लेकर एनएचएआइ लखनऊ के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि इसकी जानकारी सभी को मिल सके। 

आपको बता दें की परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर साल एक अप्रैल से नई दरें लागू होती हैं, इसी क्रम में ये इजाफा किया गया है। एक अप्रैल से लोगों को इन टोल प्लाजा पर नई दरों से पैसा देना होगा। 

लखनऊ, उन्नाव, बारबंकी समेत इन जिलों के टोल दरों में बढ़ोत्तरी?

उन्नाव टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल दरे बढ़ जाएगी।

लखनऊ रायबरेली रोड पर दखिना शेखपुर (निगोहा) टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल बढ़ेगी।

बाराबंकी के अहमदपुर, सहाबपुर, बारा के साथ ही बहराइच के आनी व गुलालपुरवा, दुलारपुरवा, बलरामपुर के टोल प्लाजा बड़ा गांव और सुलतानपुर के असरोगा टोला प्लाजा पर भी एक अप्रैल से टोल बढ़ जाएगी।

0 comments:

Post a Comment