खबर के अनुसार आज यानि की सोमवार सुबह 4 बजे से ही राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों में तेज बारिश और कानपुर में बूंदाबांदी हो रही है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और आसमान में बादलों की आवाजाही भी चल रही हैं।
बता दें की पश्चमी विझोव से उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई हैं जो अगले दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कई स्थानों पर आंधी, ओले और वज्रपात के भी आसार हैं।
आज इन जिलों में बारिश के आसार?
गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मिर्जापुर, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, उन्नाव, आगरा, अंबेडकर नगर, अमेठी, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, औरैया, अयोध्या, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और प्रयागराज।
.png)
0 comments:
Post a Comment