यूपी के आगरा में 500 करोड़ से बनेंगे सड़कें और पुल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के आगरा में 500 करोड़ से कई सड़कें और पुल बनाई जाएगी। इसको लेकर स्वीकृति मिल गई हैं। बहुत जल्द इन सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। 

खबर के अनुसार आगरा जिले में किरावली से सैंया, फतेहाबाद, बाह होकर इटावा तक नए नेशनल हाईवे की मंजूरी मिली हैं। जबकि पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किमी आगरा-जयपुर मार्ग को फोरलेन करने की मंजूरी दी गई हैं। 

वहीं पृथ्वनीथ फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की भी स्वीकृति मिली हैं। इसके लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इस ओवरब्रिज के निर्माण होने से पृथ्वीनाथ फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। 

बता दें की किरावली से कागारौल 15 किमी लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी जिसमें 150 करोड़ की लागत आयेगी। जबकि किरावली से कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमशाबाद फतेहाबाद होकर बाह, उदीमोड़ व इटावा तक नया नेशनल हाईवे बनाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment