खबर के अनुसार केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। इससे इनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। इसका लाभ एक जनवरी 2023 से मिलेगा। बढ़ा हुआ पैसा मार्च की सैलरी में दी जाएगी।
आपको बता दें की महंगाई भत्ता बढ़ने से देशभर के 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। सरकार के इस फैसले से राजकोष पर प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ का बोझ आएगा। इसकी मंजूरी दे दी गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के द्वारा ये फैसला किया गया हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की मंजूरी से कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।

0 comments:
Post a Comment