शनिवार को खिचड़ी खानें से दूर होंगे ग्रह-दोष

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को खिचड़ी का सेवन करना लाभकारी माना जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं की शनिवार को खिचड़ी खानें से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती हैं और कुंडली के ग्रह-दोष भी दूर होते हैं। 

शनिवार को काली उड़द दाल की खिचड़ी खाने से इंसान के जीवन के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को शनिदेव के गुस्से का सामना नहीं करना पड़ता हैं। साथ ही साथ इंसान के दैनिक जीवन पर शनिदेव की शुभ कृपा बनी रहती हैं। 

बता दें की शनिदेव की शुभ कृपा से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। मेहनत का फल प्राप्त होता हैं। साथ ही साथ इंसान को बिजनेस व्यापार में भी तरक्की मिलती हैं। वहीं इंसान को आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिल जाती हैं और धन लाभ होता हैं। 

शनिवार को इन चीजों का सेवन करना शुभ : शनिवार के दिन खिचड़ी के अलावे, भुना हुआ चना, काले चने की सब्जी, चिवड़ा, चावल, काले तिल का लड्डू, काला अंगूर, काला जामुन, उड़द दाल आदि का सेवन करना शुभ माना जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment