खबर के अनुसार गेंदे के फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं, जो दाद, खाज और खुजली की समस्याओं को जड़ से खत्म करने में लाभकारी साबित होते हैं। इससे स्किन पर मौजूद दाग भी दूर हो जाता हैं और खुजली भी नहीं होती हैं।
क्यों होता हैं दाद, खाज और खुजली : गर्मियों के दिनों में पसीना की वजह से फंगल इंफेक्शन होता हैं। शरीर में फंगस बैक्टीरिया से पनपता है। जिसके कारण शरीर के कई जगहों में दाद, खाज और खुजली की समस्या होने लगती हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल।
1 .गेंदे के फूल की पत्तियां लेकर इन्हें पीस लें।
2 .पीसते वक्त थोड़ा-थोड़ा पानी साथ डालते रहें ताकि ये अच्छा पेस्ट तैयार हो
3 .जब अच्छी तरह पेस्ट पिसकर तैयार हो जाए तो उसे दाद वाली जगह पर लगा लें।
4 .इसके बाद पेस्ट को कुछ समय तक सूखने दें।
5 .जब पेस्ट सुख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
6 .इसके बाद आप उस जगह पर नारियल का तेल लगा लें। ऐसा तीन से चार दिनों तक करें। आपको दाद, खाज और खुजली से छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment