पटना: बिहार में 4 फीसदी बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 4 फीसदी बढ़ने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। एक अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी लागू की जाएगी।

खबर के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में न्यूनतम मजदूरी दर तय करने की कवायद शुरू हो चुकी हैं। सरकार के द्वारा न्यूनतम मजदूरी में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। जिससे बिहार के करीब तीन करोड़ कामगारों को 15 से 23 रुपए रोजाना का लाभ मिलेगा। 

बता दें की अकुशल श्रेणी के मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी अभी 373 रुपये रोजाना मिल रही हैं। लेकिन एक अप्रैल से मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। जबकि अतिकुशल श्रमिकों पर प्रतिदिन 577 रुपये मिल रहे हैं। इनकी मजदूरी में 23 रुपये की वृद्धि होगी।

मिली जानकारी के अनुसार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा साल में दो बार मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तय होती हैं। इसके लिए एक अप्रैल और एक अक्टूबर से नई न्यूनतम मजदूरी लागू की जा जाती हैं। इस बार भी एक अप्रैल से नई मजदूरी दर लागू होगी।

0 comments:

Post a Comment