खबर के अनुसार ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल खराब हो गई हैं। वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर, सोनभद्र में अरहर, चना, मसूर, मटर, गेंहू, सरसो के साथ साथ दलहनी और तिलहनी फसलों को सबसे जड़ा नुकसान हुआ हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को ओलावृष्टि के कारण फसलों के हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया हैं।
वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, महोबा समेत इन जिलों में किसानों को भारी नुकसान?
वाराणसी में ओलवृष्टि से फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ हैं।
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज और सदर में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत फसल बर्बाद हुए हैं।
प्रयागराज के तहसील कोरांव के 20 गांवों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत फसल बर्बाद हुए हैं।
मिर्जापुर के मड़िहान और लालगंज तहसील के 20 गांवों में 33 प्रतिशत फसल बर्बाद हुए हैं।
ललितपुर के चार तहसील के 17 गांवों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत फसल बर्बाद हुए हैं।
महोबा के दो तहसील के दो गांवों में 33 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ हैं।
हमीरपुर के सरीरा तहसील के दो गांवों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत फसल खराब हुआ हैं।
बहराइच के दस गांवो में ओलावृष्टि से 10 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ हैं।
सहारनपुर में बारिश से 10 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ हैं।
प्रतापगढ़ में बारिश से 10 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment