मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा एक्सप्रेस-वे, विमान भी उतरेंगे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे हाईटेक और आधुनिक एक्सप्रेस-वे होगा। इस एक्सप्रेस-वे पर विमान भी उतारा जा सकेगा।

खबर के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 12 पैकेजों चार ग्रुपों में बांटकर कर कराया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरु होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जायेगा। 

बता दें की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के चारों ग्रुप का निर्माण आइआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और अडाणी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा हैं। सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा किया जा सके। 

वहीं इस एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ के लिए शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी विकसित की जा रही है, ताकि किसी आपात स्थिति में वायुसेना का लड़ाकू विमान यहां उतारा जा सके।

0 comments:

Post a Comment