बक्सर : बिहार में 12वीं पास को 4 लाख तक लोन

बक्सर : बिहार में 12वीं पास स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए सरकार के द्वारा 4 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता हैं। यह लोन स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Student Credit Card Scheme) के तहत राज्य के युवाओं को प्रदान किया जाता हैं। युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास हायर एजुकेशन से संबंधित प्रमाणपत्र, 12वीं पास का सर्टिफिकेट, ऑनलाइन भरे हुए आवेदन की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, पैन कार्ड, बैंक खाता, माता-पिता और गारंटर सभी के दो फोटो आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाएं। 

2 .आप यहां से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करें और फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को भरें। 

3 .इसके बाद District Registration और काउंसिलिंग ऑफिस पर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कराएं। 

4 .जमा करने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सभी दस्तावेज सही होने पर आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि भेज दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment