वडोदरा : सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होगा प्रतापनगर

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक वडोदरा शहर में स्थित प्रतापनगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार रेलवे ने अमृत योजना के तहत वडोदरा मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए 135 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इसमें से 50 करोड़ रुपए प्रतापनगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने पर खर्च होगा। 

आपको बता दें की इस स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा। इस स्टेशन पर कई तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतापनगर सेटेलाइट स्टेशन की डिजाइन बनाने का काम किया जा रहा हैं।

इस स्टेशनों को विकसित करने के बाद यहां से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रतापनगर सेटेलाइट स्टेशन पर 2 नए प्लेटफार्म बनाये जाएंगे। यहां 24 कोच वाली ट्रेन खड़ी करने के हिसाब से प्लेटफार्म की लंबाई बनाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment