खबर के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में इस रोजगार मेला का आयोजन होगा। जो युवा नौकरी करना चाहते हैं वो अपने सभी योग्यता प्रमाण पत्र के साथ इस मेला में उपस्थित हो सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास के साथ साथ आईटीआई आदि निर्धारित किया गया हैं। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 34 वर्ष तय किया गया हैं।
इस रोजगार मेला में 100 युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिन युवाओं का चयन होगा उन्हें प्रति माह 19983 रुपए की सैलरी प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ पांच लाख रुपए का बीमा एवं तीन लाख रुपए का मेडिक्लेम सुविधा भी दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment