बक्सर : बिहार में दुकान लाइसेंस के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

बक्सर : बिहार में अगर आप कोई दुकान खोलना चाहते हैं तो इसके लिए लाइसेंस की जरूरत होती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दुकान लाइसेंस के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और आसानी के साथ दुकान का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप बिहार में दुकान के लिए लाइसेंस बनाना चाहते हैं या पहले से मौजूद दुकान का पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन कराना होगा, Shop रजिस्ट्रेशन और MSME रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन का पैन कार्ड, आधार कार्ड, पर्सनल बैंक पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, दुकान का डिटेल्स और एड्रेस।

बिहार में दुकान लाइसेंस के लिए ऑनलाइन करें आवेदन?

Shop Registration के लिए Bihar e Service की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

पहली बार इस वेबसाइट पर आ रहे हैं तो आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद आवेदन के लिए अपने यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

अब होमपेज पर आपको Apply For Services के आप्शन पर क्लिक करना होगा। 

 इसके बाद आपको Bihar Shop Registration Form 1 पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने Shop Registration Online Apply Form ओपन हो जायेगा। 

अब फॉर्म में सभी जानकारी को सही-सही भरें तथा मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।

इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। कुछ दिन के बाद आप दुकान का लाइसेंस इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment