खबर के अनुसार शांतिनगर के संयुक्त श्रम भवन में स्थित जिला नियोजनालय में रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। मैट्रिक, इंटर व स्नातक पास युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस मेला में उपस्थित हो सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की उम्मीदवारों को इस रोजगार मेला में सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक एकाउंट लाना अनिवार्य हैं। वहीं इस मेला में उपस्थित होने से पहले एनसीएस पाेर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन करा लें।
कितने पदों पर होगा चयन : इस रोजगार मेला के द्वारा दुर्वासा आर्युवेदिक प्राइवेट लिमिटेड में एमआर एवं एएसएम के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला का समय और स्थान : यह रोजगार मेला शांतिनगर के संयुक्त श्रम भवन के सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से शाम के चार बजे तक लगेगा।

0 comments:
Post a Comment