यूपी के गोंडा, अमरोहा, बलरामपुर, फिरोजाबाद के DM बदले

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोंडा, अमरोहा, बलरामपुर, फिरोजाबाद के DM बदल दिए गए हैं। इसको लेकर योगी सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार  योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 4 जिलों के डीएम बदले हैं। नेहा शर्मा को गोंडा का डीएम बनाया गया है तो वहीं कानपुर के DM विशाख जी को KDA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

आपको बता दें की यूपी सरकार ने डीएम बलरामपुर रहे महेंद्र कुमार को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीज किया हैं। वहीं अमरोहा के डीएम रहे बलकृष्ण त्रिपाठी को हटा कर उनको विशेष सचिव APC शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 

यूपी के गोंडा, अमरोहा, बलरामपुर, फिरोजाबाद के DM बदले?

नेहा शर्मा को गोंडा का नया DM बनाया गया हैं।

उज्जवल कुमार को फिरोजाबाद का नया DM बनाया गया हैं।

अरविंद कुमार को बलरामपुर का नया DM बनाया गया हैं।

राजेश कुमार त्यागी को अमरोहा  का नया DM बनाया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment