वाराणसी में 13 से 22 जून के बीच में फ्री राशन का होगा वितरण

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी में 13 से 22 जून के बीच में फ्री राशन का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि राशनकार्ड धारक इसका लाभ उठा सकें। 

खबर के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत वाराणसी जिले में अन्त्योदय कार्डधारकों को अप्रैल से जून महीने के राशन दिए जाएंगे। राशनकार्ड धारक अपने राशन की दूकान पर जा कर फ्री में राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान (2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल) दिया जाएगा। वहीं अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रुपए के रेट से 3 किलोग्राम चीनी मिलेगा। वहीं इन्हे 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment