बिहार में आया मानसून, पटना-पूर्णिया समेत इन जिलों में बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की दस्तक हो गई हैं। पटना समेत कई जिलों में बहुत जल्द मानसून पहुंच जायेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार में रविवार को मानसून की पहली बारिश हुई हैं। मानसून ने किशनगंज जिले को पूरी तरह से कवर कर लिया है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक मानसून पूर्णिया समेत किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले में सक्रिय रहेगा। 

बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं पूर्णिया व इसके आसपास के जिले में भी कुछ स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना हैं। बहुत जल्द राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में 13 जून तक मानसून के आने का समय है। लेकिन इस बार 12 जून को ही मानसून ने पूर्णिया के रास्ते बिहार में दस्तक दे दी है। इस साल समय से पहले मानसून की दस्तक हुई हैं। बहुत जल्द राज्य के सभी जिलों को मानसून कवर कर लेगा।

0 comments:

Post a Comment