भोपाल के रास्ते पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 16 जून तक चलेगी?
ट्रेन नंबर 01431 : पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 16 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे स्टेशन से 16.15 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 21.00 बजे (शनिवार को) गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01432 : गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 23.25 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 07.15 बजे (सोमवार को) पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए चलती हैं।

0 comments:
Post a Comment