मधेपुरा में लगेगा जॉब कैंप, अहमदाबाद की कंपनी देगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार के मधेपुरा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मधेपुरा में मंगलवार की सुबह 10 से 4 बजे तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस जॉब कैंप में अहमदाबाद की एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी एल एंड टी कंस्ट्रक्शन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हिस्सा ले रही है। इस कंपनी के द्वारा इंटरव्यू के आधार पर युवाओं का चयन किया जायेगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ यहां उपस्थित हो सकते हैं। 

बता दें की इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी मूल प्रमाण-पत्र की छाया प्रति होनी चाहिए। यह जॉब कैंप श्रम संसाधन विभाग के अन्तर्गत जिला नियोजनालय द्वारा डीआरसीसी में आयोजित हो रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment