बक्सर : बिहार शिक्षक के 170461 पदों पर भर्ती शुरू

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षक के 170461 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर शिक्षक भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया हैं। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जारी नोटिश को पढ़ें और दिए निर्देशों का पालन करें।

पद का नाम :  पदों की संख्या : 

प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) : कुल 79943 पद।

माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) : कुल 32916 पद।

स्नातकोत्तर शिक्षक (कक्षा 11-12) : कुल 57602 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, स्नातक + बी.एड./ बी.एल.एड, स्नातकोत्तर + बी.एड./ बी.एल.एड, आदि।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 950 /- रुपया, ओबीसी के लिए 950 /-रुपया और एससी / एसटी के लिए 400 /- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 15 जून से 12 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन  लिखित परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment