मुंबई-दिल्ली के बीच समर स्पेशल, सूरत-वडोदरा को भी फायदा

न्यूज डेस्क: मुंबई-दिल्ली के बीच रेलवे के द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन के परिचालन होने से सूरत-वडोदरा के लोगों को भी फायदा होगा। क्यों की ये साप्ताहिक एसी समर स्पेशल ट्रेन गुजरात के सूरत-वडोदरा के रास्ते चलाई जाएगी। 

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है की मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन 23 जून 2023 तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगी। जबकि नई दिल्ली-मुंबई सेट्रल एसी स्पेशल 24 जून 2023 तक हर शनिवार को चलाई जाएगी। 

बता दें की ये ट्रेन आते और जाते समय बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा और मथुरा में रूकेगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग की जा रही हैं।

मुंबई-दिल्ली के बीच समर स्पेशल, सूरत-वडोदरा को भी फायदा?

ट्रेन नंबर 09003 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल : यह ट्रेन हर शुक्रवार शाम 16.00 बजे मुंबई से निकलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दोपहर 12.30 नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09004 नई दिल्ली-मुंबई सेट्रल एसी स्पेशल : यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 14.10 बजे नई दिल्ली से निकलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11.40 पर मुंबई पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment