आपको बता दें की इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,11 स्लीपर, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन कोचों में टिकट बुक कर सकते हैं।
बक्सर के रास्ते 19 जून तक चलेगी दानापुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01039 : पुणे-दानापुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन पुणे से 17 जून तक प्रत्येक शनिवार को 19.55 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार की सुबह 04.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01040: दानापुर-पुणे वीकली समर स्पेशल ट्रेन दानापुर से 19 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 06.30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment