खबर के अनुसार रेलवे गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत से यूपी-बिहार के लिए 27 जून तक समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से खुलने के बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यूपी-बिहार के कई शहरों को आपस में जोड़ेगी।
अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत से यूपी-बिहार के लिए 27 जून तक समर स्पेशल ट्रेन?
1 .अहमदाबाद-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से हर मंगलवार शाम चार बजकर 35 मिनट पर खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को सुबह चार बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 जून तक चलेगी।
2 .समस्तीपुर-अहमदाबाद ट्रेन समस्तीपुर से गुरुवार आठ बजकर 15 मिनट पर खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10 बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 जून तक चलाई जाएगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, नंदूरबार,भूसावल, खंडवा, इटारसी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना और बरौनी जंक्शन पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment