एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में आये दिन सरकारी जमीन की खरीद से संबंधित फर्जीवाड़े की खबर आती हैं, जिसके कारण लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आप जमीन खरीदने से पहले उसकी जांच पड़ताल सही तरीकों से कर लें, इसके बाद ही जमीन की खरीदारी करें।
बिहार में इस तरह की जमीन होती है सरकारी?
बकाश्त की जमीन: बता दें की जमींदारी उन्मूलन के पूर्व जमींदारों ने अपने पास जो जोत की जमीन रखी थी वो जमीन सरकार के अधिकार में आती हैं।
केसरे हिन्द की जमीन: बिहार में केसरे हिन्द की जमीन सरकारी जमीन होती हैं। यह जमीन भारत सरकार और बिहार सरकार के अधिकार में आती हैं।
खास महाल की जमीन: बिहार में खास महाल की जीतनी भी जमीन है वो सरकार के अधिकार में आती हैं। इसकी बिक्री नहीं हो सकती, यह लीज पर दी जाती है।
गैर मजरुआ मालिक : बिहार में गैरमजरुआ जमीन सरकारी जमीन होती हैं। इस जमीन पर सरकार का अधिकार होता हैं। इस जमीन को खरीदना या बेचना गैरकानूनी हैं।
गैर मजरुआ आम: वैसी जमीन जो सार्वजनिक काम में उपयोग की जाती हैं। वैसी जमीन सरकारी जमीन कहलाती हैं।

0 comments:
Post a Comment