लुधियाना के रास्ते इंदौर-कटरा समर स्पेशल ट्रेन 28 जून तक चलेगी

न्यूज डेस्क: इंदौर से कटरा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर से कटरा को जानें वाली इंदौर-कटरा समर स्पेशल ट्रेन 28 जून तक चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना के रास्ते संचालित की जाएगी। 

खबर के अनुसार इस ट्रेन में तीन स्लीपर, 12 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के कोच लगाए गए हैं। अगर आप इस समर स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

लुधियाना के रास्ते इंदौर-कटरा समर स्पेशल ट्रेन 28 जून तक चलेगी?

ट्रेन नंबर 09321 : इंदौर-कटरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 मई से 28 जून तक इंदौर से हर बुधवार को रात 11.30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन अगली रात 12.30 बजे कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09322 : कटरा-इंदौर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन कटरा से हर शुक्रवार को सुबह 3.50 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार सुबह 7.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment