पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का 11 जून से ट्रायल

न्यूज डेस्क: पटना से रांची जानें वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला हैं। इसके लिए 11 जून से इस ट्रेन का ट्रायल किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली हैं। 

खबर के अनुसार ट्रायल को लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से 11 जून को सुबह 6.55 मिनट पर रांची के लिए खुलेगी और ये ट्रेन 8.20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। वहीं बरकाकाना 11.30 बजे और रांची स्टेशन पर दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।

बता दें की इस दौरान यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जहानाबाद, कोडरमा और मेसरा स्टेशन पर भी रूकेगी। इन स्टेशनों पर रुकते हुए इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। वहीं पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रायल रन पूरा होने के बाद बहुत जल्द इस ट्रेन का परिचालन आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जायेगा। इस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से यात्रियों को पटना से रांची जानें में मात्र छह घंटे का समय लगेगा।

0 comments:

Post a Comment