बक्सर : बिहार में 3 से 4 करोड़ हुआ विधायक फंड

बक्सर : बिहार सरकार ने प्रदेश के विधायकों को मिलने वाले फंड में बढ़ोत्तरी कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब राज्य के विधायकों को अपने इलाके में विकास कार्य के लिए सलाना चार करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। पहले तीन करोड़ रुपये मिलते थें। 

खबर के अनुसार मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राज्य के विधायकों और विधान पार्षदों के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की अनुशंसा की राशि की सीमा तीन करोड़ से बढ़ा कर चार करोड़ रुपए प्रतिवर्ष कर दिया हैं। 

आपको बता दें की सरकार की मंजूरी के बाद बिहार के विधायकों और विधान पार्षदों को अब तीन करोड़ की जगह 4 करोड़ की राशि मिलेगी। यह राशि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दी जाएगी। इसको लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। 

वहीं मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। साथ ही साथ बिहार सरकार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदलकर विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग करने को लेकर भी हरी झंडी दे दी हैं।

0 comments:

Post a Comment