खबर के अनुसार बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान से लेकर समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया तक बारिश होगी।
बता दें की बिहार के इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और यहां के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं 15 जून तक मानसून पटना पहुंचेगा, जबकि 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की दस्तक हो जाएगी। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जायेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 17 जून तक सभी जिलों में बारिश होगी।

0 comments:
Post a Comment