यूपी के अयोध्या, काशी और मथुरा समेत 5 शहरों में चलेंगी सोलर बोट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अयोध्या, काशी और मथुरा समेत 5 शहरों में सोलर बोट चलाई जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। अयोध्या से इसकी शुरुआत की जाएगी। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थानों को आपस में जोड़ने के लिए सोलर बोट चलाई जाएगी। करीब एक करोड़ की लागत वाली इस बोट पर एक साथ 12 से 15 लोग बैठ सकेंगे। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश में अयोध्या के साथ साथ काशी, मथुरा, प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर में भी सोलर बोट शुरू की जाएगी। पर्यटक यहां से सोलर बोट लेकर यात्रा कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को इन स्थानों पर जानें में भी काफी सहूलित होगी।

वहीं अगले सत्र में यूपी के चित्रकूट, आगरा, गोरखपुर, जौनपुर सहित अन्य नदी के किनारे वाले शहरों में भी सोलर बोट चलाई जाएगी। इससे डीजल से चलने वाली बोट से नदियों में होने वाला प्रदूषण खत्म होगा। फिलहाल अयोध्या में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से दो बोट खरीदी जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment