यूपी के हापुड़ में कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के हापुड़ में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के एसपी ने कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार एसपी अभिषेक वर्मा ने इन पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर आदेश भी जारी किये हैं। साथ ही साथ एसपी ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। वहीं कांवड़ यात्रा और बकरीद पर बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा हैं। 

बता दें की हापुड़ जनपद में हुए तबादले से विभाग में हड़कंप मच गया हैं। क्यों की बहुत जल्द जनपद के अन्य थानों में भी तबादला किया जा सकता हैं। एसपी ने कहा है की कांवड़ और बकरीद पर बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता हैं। 

यूपी के हापुड़ में कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें लिस्ट?

बाबूगढ़ थाना प्रभारी हेम सिंह को अपराध शाखा भेजा गया हैं। 

थाना प्रभारी सिंभावली शीलेष कुमार को बाबूगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया हैं। 

मुनीश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक धौलाना से पुलिस लाइन हापुड़ भेजा गया हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हापुड़ संजय पांडेय को सिंभावली की जिम्मेदारी दी गई हैं। 

प्रभारी मीडिया सेल देवेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक धौलाना की जिम्मेदारी दी गई हैं। 

पुलिस अधीक्षक वाचक के पद पर तैनात सत्येंद्र प्रकाश सिंह को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हापुड़ बनाया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment