बिहार के बक्सर में किसानों को मिलेगा 90% सब्सिडी

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में धान की खेती करने वाले किसानों को धान की बीज के लिए 90% सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए 1096 राजस्व गांवों का चयन किया गया है। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत चयनित किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज मुहैया कराया जाएगा। चयनित किये गए प्रति राजस्व गांव के दो-दो किसानों को इस योजना के तहत सब्सिडी दी जाएगी। 

जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना का मुख्य उद्देश्य है यह कि गुणवत्ता वाले बीज की पहुंच सुदुर गांव में किया जाया। साथ ही साथ उसके उपयोग को ज्यादा से ज्यादा जगहों पर हो सकें। 

इन गांव के किसानों को मिलेगी सब्सिडी। 

बक्सर प्रखंड में 133 राजस्व गांवों के किसानों को। 

चौसा प्रखंड में 82 राजस्व गांवों के किसानों को।  

राजपुर प्रखंड में 211 राजस्व गांवों के किसानों को। 

सिमरी में 149, इटाढ़ी में 166 राजस्व गांवों के किसानों को। 

डुमरांव में 93, नावानगर में 106 राजस्व गांवों के किसानों को। 

ब्रह्मपुर में 105, केसठ में 15, चौगाई में 23 और चक्की प्रखंड में 13 राजस्व गांवों के किसानों को। 

0 comments:

Post a Comment