बता दें की डेयरी उद्योग मुनाफ़े वाला व्यवसाय माना जाता हैं, लेकिन यह भी सच है कि इसमें अधिक मेहनत और सही प्रबंधन की जरूरत पड़ती हैं। अगर आप सही व्यवस्था के साथ गिर गाय का पालन करते हैं तो आप डेयरी के बिजनेस में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
खबर के अनुसार गिर गाय के नस्ल का मूल स्थान गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ में है। इस गाय के शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेटी रंग के धब्बे होते हैं जो इसकी पहचान है। इस गाय के पालन के लिए गुजरात सबसे बेहतर स्थान माना जाता हैं।
गाय की कीमत : गिर गाय की कीमत भारतीय बाजारों के अनुसार 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक होती है। गिर गाय जब एक बार बच्चा देती है तो वह औसतन 10 महीने तक दूध देती है। यह गाय प्रतिदिन 12 से 15 लीटर तक दूध देती है, जिससे अच्छा मुनाफा प्राप्त होता हैं।

0 comments:
Post a Comment