बक्सर : बिहार में ऑनलाइन जानें जमीन का सरकारी रेट

बक्सर : बिहार में जमीन की रजिस्ट्री सरकारी रेट के तहत होती हैं। इसलिए अगर आप राज्य के किसी भी जिले में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का सरकारी रेट जान लें, ताकि जमीन की रजिस्ट्री के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो। 

बता दें की जिस रेट पर किसी जमीन की खरीद-बिक्री होती हैं तथा जिसका निर्धारण राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा किया जाता हैं, इसे सरकारी रेट कहा जाता हैं। यह मूल्य जमीन के बाजार मूल्य से लगभग कम होता हैं। इसी मूल्य पर जमीन की रजिस्ट्री कराते समय स्टाम्प ड्यूटी एवं अन्य टेक्स देने होते हैं।

बिहार में ऑनलाइन जानें जमीन का सरकारी रेट?

1 .आप राजस्व विभाग की वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जाए। 

2 .इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “View MVR” का आप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। 

3 .अब आपको Registration Office, Circle Name, Thana Code और Land Type के नाम को सही-सही सलेक्ट करना होगा। 

4 .इसके बाद आपके सामने जमीन का सरकारी रेट दिखाई देगा, जिसमे Commercial, Residential, Dhanhar इत्यादि का जिक्र होगा। 

5 .बता दें की ग्रामीण इलाकों के जमीन की सरकारी रेट अलग तथा शहरी इलाकों के जमीन की सरकारी रेट अलग होती हैं।

0 comments:

Post a Comment