बक्सर : बिहार में घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने के लिए सब्सिडी

बक्सर : बिहार में बिजली की खत्म को कम करने के लिए सरकार सोलर प्लेट लगाने पर जोर दे रही हैं। इसके लिए घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने पर सरकार के द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर पर सोलर प्लेट लगाकर खुद बिजली का उत्पादन कर सकें।

खबर के अनुसार बिहार में अगर कोई व्यक्ति 3KV का सोलर प्लांट लगवाता हैं तो उसे सरकार के द्वारा 65% अनूदान मिलेगा। वहीं अगर कोइ नागरिक 3KV से ज्यादा का सोलर प्लांट लगवाता हैं तो उसे 45% का अनुदान सरकार से प्राप्त होगा।

बता दें की बिहार के लोग नॉर्थ और साउथ बिहार में से किसी भी कंपनी से सोलर पैनल खरीद सकते हैं। अगर आप सोलर पैनल खरीदते हो तो कंपनी के लोग आपके घर आ कर सोलर पैनल को फीट कर देंगे। वहीं 5 साल तक आपके सोलर पैनल में कोई भी खराबी होती हैं तो कंपनी के लोग ठीक करेंगे।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन का आधार कार्ड, आवेदक के पास बिजली बिल भी होना चाहीए। आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट http://solarbihar.bsphcl.co.in/ पर जा का इस योजना की पूरी जानकारी लें ो दिए गए निदेशों का पालन करें।

0 comments:

Post a Comment