अहमदाबाद, वडोदरा, आणंद की मेमू ट्रेनें 22 जून तक रहेगी रद्द

गुजरात : अहमदाबाद, वडोदरा, आणंद की मेमू ट्रेन 22 जून तक रद्द रहेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने इस मेमू ट्रेन के परिचालन को 22 जून 2023 तक के लिए रद्द कर दिया हैं। जिसके कारण इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही हैं।

बता दें की अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सीसी एप्रन बिछाने का काम किया जा रहा हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को रद्द किया गया हैं। वहीं काफी सारी ट्रेनों को आंशिक रूप से भी कैंसिल किया गया हैं। इसलिए घर से निकलने के दौरान आप अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर ही निकले। 

अहमदाबाद, वडोदरा, आणंद की मेमू ट्रेनें 22 जून तक रहेगी रद्द?

वडोदरा-अहमदाबाद मेमू स्पेशल (09327) अभी 22 जून 2023 तक रद्द रहेगी।

अहमदाबाद-वडोदरा मेमू स्पेशल (09316) अभी 23 जून 2023 तक रद्द रहेगी।

वडोदरा-अहमदाबाद मेमू स्पेशल (09311) अभी 22 जून 2023 तक रद्द रहेगी।

अहमदाबाद-आणंद मेमू स्पेशल (09400) अभी 22 जून 2023 तक रद्द रहेगी।

अहमदाबाद-आणंद मेमू स्पेशल (09274) अभी 22 जून, 2023 तक रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment