सूरत, अहमदाबाद, भावनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, भावनगर समेत कई जिलों में 7 जून से 11 जून तक भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की अरब सागर के आस-पास वेस्टर्न डिस्टर्बंस से दो सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। जिसके कारण दक्षिण सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में 7 जून से 11 जून तक भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 जून के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में चक्रवाती तूफान आने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात के सूरत बनासकांठा, साबरकांठा, वलसाड में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं नवसारी, दमन, सौराष्ट्र, कच्छ में हवा के साथ बारिश हो सकती हैं। जबकि अहमदाबाद, भावनगर, अमरेली और बनासकांठा में भारी बारिश कि संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment