खबर के अनुसार सरकार की इस पहल से राज्य को फायदा होता हुआ भी दिखाई दे रहा हैं। गुजरात में अब तक करीब 4 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगे हैं। छतों पर सोलर पैनल लगाने के मामले में गुजरात देशभर में नंबर वन हैं।
बता दें की मार्च 2023 के आंकड़ों के अनुसार सूर्य योजना के तहत वडोदरा शहर में 51,832 और जिले में 60,783 घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। वहीं गुजरात के 4 लाख 11 हजार 637 घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगी है, जिसकी क्षमता 1619.66 मेगावॉट की है।
गुजरात में घर की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार की ओर से लोगों को 2607.84 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी प्रदान की गई है। अगर आप भी घर की छत पर सोलर पैनल लगाना चाहते हैं तो सब्सिडी का लाभ उठा कर लगा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment