मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के अंदर बिहार के इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं किशनगंज जिले में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ-साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें की उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया हैं। जबकि उत्तर मध्य बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में एक-दो जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में बहुत जल्द मानसून आने की भी संभावना दिखाई से रही हैं। फिलहाल केरला में मॉनसून पहुंच चुका है। वहीं सिक्किम के कुछ भागों में भी मॉनसून की दस्तक हो चुकी हैं। अगले 48 घंटे तक बिहार में मानसून पहुंच सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment