गुजरात के पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़ समेत 6 जिलों में स्कूल प्रवेशोत्सव स्थगित

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़ समेत 6 जिलों में स्कूल प्रवेशोत्सव स्थगित कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, मोरबी व कच्छ में बिपरजॉय चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए सरकार ने स्कूल प्रवेशोत्सव स्थगित करने का फैसला किया हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में 12 और 13 जून को सिर्फ दो दिन स्कूल प्रवेशोत्सव आयोजित होगा।

बता दें की हर वर्ष गुजरात के सभी जिलों में सरकार के द्वारा स्कूल प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। इसके तहत तीन दिनों तक बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री व अधिकारीगण मौजूद होते हैं। 

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई जिलों में अलर्ट किया गया हैं। साथ ही साथ प्रशासन को सदैव मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। बिपरजॉय चक्रवात तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। जिससे तेज आंधी-बारिश की आशंका हैं।

0 comments:

Post a Comment