खबर के अनुसार गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर में तुलसी वल्लभनिधि की ओर से नि:शुल्क भोजन केन्द्र खोला गया हैं। इस केंद्र में जरूरतमंदों को समय पर भोजन मिलेगा। जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
बता दें की शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पुत्रवधू ऋषिता शाह और गांधीनगर के महापौर हितेश मकवाणा ने यहां आकर भोजन परोसा और लोगों को भोजन कराया। इस भोजन केंद्र से हर दिन लोगों को निःशुल्क खाना खिलाया जायेगा।
दरअसल गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर में हर दिन कई लोग ऐसे आते हैं जिन्हे भोजन की जरूरत पड़ती हैं। तुलसी वल्लभनिधि की ओर से नि:शुल्क भोजन केन्द्र प्रारंभ होने से इन लोगों को काफी राहत मिलेगी और इन्हे समय पर भोजन मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment