खबर के अनुसार शुक्रवार को अहमदाबाद स्टेशन से अहमदाबाद पश्चिाम के सांसद डॉ.किरीट पी. सोलंकी ने अहमदाबाद-मेंगलूरु स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई हैं। यह ट्रेन 9, 16 एवं 23 जून को अहमदाबाद से संचालित की जाएगी।
वडोदरा, सूरत के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-मेंगलूरु नई स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन संख्या 09424 : अहमदाबाद-मेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 9, 16 एवं 23 जून को अहमदाबाद से शाम 4 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 7.40 बजे मेंगलूरु पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09423 : मेंगलूरु-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10, 17 एवं 24 जून को मेंगलूरु से रात 9 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन मध्यरात्रि में 1.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, उडुपी और सुरथकल स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment