मुंबई-पुणे में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं। लेकिन बहुत जल्द यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक मुंबई-पुणे समेत उसके आस-पास के इलाकों में 15 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती हैं।

खबर के अनुसार अरब सागर के ऊपर बनी प्रणाली मानसून को प्रभावित कर रही है। जिसकी बजह से मानसून आने में थोड़ी देर हो सकती हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह के अंत तक प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।

बता दें की केरल में मॉनसून के 8 जून को दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद देश के अन्य राज्यों में धीरे-धीरे मानसून का पहुंचना शुरू हो जायेगा। हालांकि अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता हैं की महाराष्ट्र में मानसून किस दिन दस्तक देगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बन रहा चक्रवात गहरे दबाव में तब्दील होकर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिससे मुंबई-पुणे और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती हैं। हालांकि मुंबई पर इसका कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment