प्रयागराज : यूपी के स्कूलों में अब 26 जून तक गर्मी की छुट्टी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्राथमिक स्कूलों में अब 26 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इसको लेकर सचिव के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक कुल 27 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया थें। लेकिन गर्मी के हालात को देखते हुए अवकाश की तिथि को 15 जून से बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया गया हैं। 

बता दें की सचिव प्रताप सिंह बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के संबंध में प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है और परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ परिषद के नियंत्रण में संचालिक विद्यालयों में लागू करने को कहा हैं। 

नए आदेश के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 20 मई से 26 जून तक की हो गई है। हालांकि 21 जून को अंतरराष्टीय योग दिवस पर सभी परिषदीय विद्यालयों को एक दिन पहले खुलवाकर साफ सफाई कराने तथा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment