बता दें की मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) के तहत 60 साल या इससे ऊपर के लोगों को सरकार के द्वारा हर महीने पेंशन का लाभ दिया जाता हैं। इसका लाभ लेने के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
खबर के अनुसार इस वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 60 साल से 79 साल के बुजुर्गों को सरकार के द्वारा हर महीने 400 रुपये का पेंशन दिया जाता हैं। वहीं 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेंशन मिलती है।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जा कर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) की जानकरी लें और फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment