खबर के अनुसार वरेदिया और नबीपुर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 514 के मरम्मत के काम के कार्य को ध्यान में रखते हुए मेगा ब्लॉक किया जायेगा। जिसके कारण 11 जून और 12 जून को कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों को रेगुलेट करके चलाया जायेगा।
मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड से चलने वाली ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी कैंसिल?
ट्रेन नंबर 22953 : मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 12 जून 2023 को भरूच से अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 19034 : अहमदाबाद-वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन 12 जून 2023 को अहमदाबाद और वडोदरा के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 09161 : वलसाड-वडोदरा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 11 और 12 जून 2023 को भरूच और वडोदरा के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 09162 : वडोदरा-वलसाड पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 11 और 12 जून 2023 को वडोदरा और भरूच के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी।

0 comments:
Post a Comment