बक्सर : बिहार में वोटर कार्ड डाउनलोड करें फ्री

बक्सर : बिहार में अगर किसी व्यक्ति का वोटर कार्ड खो गया हैं या फिर फट गया है तो वो उसे ऑनलाइन के द्वारा फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड को ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर दी हैं।

आपको बता दें की वोटर कार्ड भारत के चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत एक ऐसा प्रमाणपत्र हैं जिसे सिर्फ भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है। इस कार्ड का उपयोग भारत के चुनाव में वोट डालने तथा एक पहचान पत्र के रूप में होता हैं।

बिहार में वोटर कार्ड डाउनलोड करें फ्री?

1 .सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर विजिट करें। 

2 .वेबसाइट के होमपेज पर 'ई-ईपीआईसी डाउनलोड' के विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .अब नाम, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा दर्ज करें और 'लॉगिन' पर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। जिसके बाद आपके फोन पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। 

5 .ओटीपी दर्ज कर उसे वेरिफाई करें। इसके बाद आप मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment